शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) के शुद्ध लाभ में 60.3% गिरावट

कमजोर तिमाही नतीजों के कारण आज एनसीसी (NCC) का शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 51.18 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एनसीसी का मुनाफा 60.3% घट कर 20.30 करोड़ रुपये रह गया। इसी बीच एनसीसी की शुद्ध आमदनी 1,947.86 करोड़ रुपये से 33.3% घट कर 1,300.12 करोड़ रुपये, एबिटा 27.3% घट कर 124.35 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.78% की वृद्धि के साथ 9.6% हो गया। दूसरी ओर आज एनसीसी का शेयर बीएसई में 103.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 104.70 रुपये पर खुला और कमजोर परिणामों से 95.10 रुपये के निचले स्तर गिरा। अंत में कंपनी का शेयर 7.95 रुपये या 7.67% की कमजोरी के साथ 95.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी