शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी को मिला खनन लाइसेंस

भारतीय बिजली उपयोगिता कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की रूसी सहायक कंपनी फार ईस्टर्न नेचुरल रिसोर्सेज (Far Eastern Natural Resources) को एक कोयला खदान के लिए खनन लाइसेंस मिल गया है।

यह कोयला खदान सुदूरपूर्व रूस के कमचटका प्रांत में स्थित है। फार ईस्टर्न नेचुरल रिसोर्सेज ने इस खदान के लिए लाइसेंस वित्तीय बोली में 30.08 करोड़ रुपये की बोली लगा कर प्राप्त किया। कमचटका परियोजना साइट को एक विशेष आर्थिक क्षेत्र घोषित किया जा चुका है, जिससे इस क्षेत्र को कई रियायतें मिलेंगी, जिनमें कानूनों के बदलाव से सुरक्षा भी शामिल है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को टाटा पावर का शेयर 93.90 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 2.05 रुपये या 2.25% की मजबूती के साथ 93.05 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 97.05 रुपये औऱ निचला स्तर 72.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख