शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शुद्ध लाभ 319.1% की भारी बढ़ोतरी

डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 319.1% की जबरदस्त बढ़त हुई।

2016 की समान तिमाही में हुए 10.06 करोड़ रुपये के मुकाबले डेल्टा कॉर्प का मुनाफा 44.70 करोड़ रुपये रहा। डेल्टा कॉर्प की आमदनी भी 103.5 करोड़ रुपये से 56.6% बढ़त के साथ 162.20 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का एबिटा 119.5% बढ़ कर 68.70 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.13% अधिक 42.4% पर पहुँच गया।
उधर बीएसई में डेल्टा कॉर्प 317.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 330.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 14.25 रुपये या 4.48% की मजबूती के साथ 332.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी