शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए की बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के कर्मियों ने भूख हड़ताल

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के श्रमिक संघ (विश्व कल्याण कामगार संगठन) ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कर दी है।

अकुर्दी औऱ चाकण में सोमवार 29 जनवरी को शुरू की गयी हड़ताल श्रमिकों ने नौकरी से निकाले गये 8 कर्मियों के विचाराधीन पड़े मामले और 1 अप्रैल 2016 से प्रभावी वेतन की समीक्षा प्रक्रिया में देरी के कारण की है। यह मामला औद्योगिक न्यायालय, पुणे और मुंबई उच्च न्यायालय के सामने लंबित है।
उधर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 3,351.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 3,352.00 रुपये पर खुला। 3,379.15 रुपये का ऊपरी शिखर छू कर करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 3.30 रुपये या 0.10% की हल्ती मजबूती के साथ 3,354.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी