शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) : मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में पावर ग्रिड (Power Grid) के मुनाफे में 5.74% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पावर ग्रिड का मुनाफा 1,930.02 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,040.83 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 6,629.76 करोड़ रुपये से 13.23% की बढ़ोतरी के साथ 7,506.95 करोड़ रुपये हो गयी। साल दर साल आधार पर कंपनी का तिमाही एबिटा 13.1% की बढ़त के साथ 6,738.50 करोड़ रुपये हो गया, मगर इसका एबिटा मार्जिन 12 आधार अंकों की कमजोरी के साथ 89.8% रह गया। उधर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 194.95 रुपये पर खुला। साढ़े 10 बजे का आस-पास पावर ग्रिड का शेयर 3.60 रुपये या 1.85% की कमजोरी के साथ 191.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी