शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ और आमदनी में बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ में 18.54% की बढ़त हुई।

सीमेंस ने 160.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 190.5 करोड़ रुपये का मुनाफ कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,337.6 करोड़ रुपये से 1.09% की वृद्धि के साथ 2,363.2 करोड़ रुपये रही। साथ ही इस दौरान सीमेंस को मिले नये ठेके 2.1% अधिक 3,257 करोड़ रुपये के रहे। दूसरी तरफ बीएसई में सीमेंस का शेयर 1,268.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,249.00 रुपये पर खुला। कारोबार के बीच में इसका ऊपरी स्तर 1,266.00 रुपये और निचला स्तर 1,203.00 रुपये रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 22.10 रुपये या 1.74% की गिरावट के साथ 1,246.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी