शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कंपनी ने खरीदी तेल क्षेत्र में हिस्सेदारी

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कपनी ओएनजीसी विदेश (ONGC Videsh) ने यूएई के अपतटीय तेल क्षेत्र में 10% हिस्सेदारी खरीदी है।

ओएनजीसी विदेश ने अबूधाबी में स्थित तेल क्षेत्र के लिए अपने साझेदारों सहित यह सौदा 60 करोड़ डॉलर में किया। गौरतलब है कि इस तेल क्षेत्र की क्षमता 4 लाख बैरल प्रतिदिन है।
दूसरी ओर बीएसई में सोमवार को ओएनजीसी का शेयर 194.50 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद कारोबार के अंत में 3.10 रुपये या 1.65% की मजबूती के साथ 190.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 212.90 रुपये और निचला स्तर 155.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख