शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा पावर और अदाणी पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, आइडिया सेल्युलर, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा पावर और अदाणी पावर शामिल हैं।

भारती एयरटेल और आइडिया सेल्युलर - दोनों कंपनियों को सरकार से स्पेट्रम राहत मिली है, जिससे 55,000 करोड़ रुपये तक नकदी प्रवाह बढ़ेगा।
पीएनबी - एमडी सुनील मेहता से एसएफआईओ ने 6 घंटे पूछताछ की।
आईसीआईसीआई बैंक - एसएफआईओ द्वारा बैंक को भेजे गये समन का इस पर कोई सामग्री प्रभाव नहीं पड़ेगा।
अदाणी पावर, टाटा पावर - एसबीआई दोनों कंपनियों को दिये ऋण पर चिंतित है।
एम्टेक ऑटो - एम्टेक ऑटो की संपत्तियों के लिए लिबर्टी हाउस को सर्वाधिक बोलीकर्ता चुना गया।
टीमलीज सर्विसेज - विदेश निवेश सीमा 24% से बढ़ कर 75% हुई।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी ने नयी सुपर स्प्लेंडर लॉन्च की।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज - पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने जर्मन स्थित कंपनी से साझेदारी की।
निटको - बोर्ड ने शेयर जारी करने को मंजूरी दी।
टाटा स्टील - भूषण स्टील के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील को उच्चतम मूल्यांकन के आवेदक के रूप में पहचान की गयी। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी