शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) बेचेगी कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट में हिस्सेदारी

एचडीएफसी (HDFC) कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट (Computer Age Management) में 5.1% हिस्सेदारी बेचेगी।

एचडीएफसी यह हिस्सेदारी 169.52 करोड़ रुपये में वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) की संबद्ध कंपनी ग्रेट टेरेन इन्वेस्टमेंट (Great Terrain Investment) को बेचेगी। इससे पहले दिसंबर में एचडीएफसी कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट की 6.3% 209.50 करोड़ रुपये में बेचने के लिए तैयार हुई थी। हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से एचडीएफसी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर गुरुवार के 1,797.50 रुपये के बंद की स्तर की तुलना में आज 1,800.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,828.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। दोपहर करीब पौने 1 बजे यह 30.65 रुपये या 1.71% की वृद्धि के साथ 1,828.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी