शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) के शेयर में आयी तीखी गिरावट

आज एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) के शेयर भाव में 4% से अधिक की कमजोरी दर्ज की गयी।

कंपनी ने आज कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 17,500 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 61,45,61,240 रुपये हो गयी। मगर बाकी आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ ही एनआईआईटी टेक भी नीचे फिसला।
बीएसई में एनआईआईटी टेक का शेयर 926.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 940.00 रुपये पर शुरुआत के बाद 877.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 42.70 रुपये या 4.61% की कमजोरी के साथ 883.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी