शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) ने किये दो शेयर खरीद समझौते

टाटा पावर (Tata Power) ने दो शेयर खरीद समझौते किये हैं।

पहला समझौता टाटा पावर ने टाटा संस (Tata Sons) के साथ किया है, जिसके तहत कंपनी इसे पैनाटन फिनवेस्ट (Panaton Finvest) के 59,08,82,000 शेयर 1,542.61 करोड़ रुपय में बेचेगी। वहीं दूसरा करार इसने पैनाटन के साथ किया है, जिसके अंतर्गत टाटा पावर इसे टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के 1,33,96,200 इक्विटी शेयर 613.46 करोड़ रुपये में बेचेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को टाटा पावर का शेयर 0.30 रुपये या 0.37% की कमजोरी के साथ 79.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 101.75 रुपये और निचला स्तर 75.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2018)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी