शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

23% बढ़ी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की मार्च बिक्री

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की मार्च बिक्री में सालाना आधार पर 23% की बढ़त दर्ज की गयी है।

मार्च 2017 में कुल 2,72,197 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में कंपनी ने कुल 3,34,348 वाहन बेचे। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री में 20% और निर्यात में 27% की बढ़ोतरी हुई। वहीं वाहनों की बात करें तो दोपहिया वाहनों की बिक्री में 11% वृद्धि के साथ ही इसकेकमर्शियल वाहनों की बिकवाली में 130% का इजाफा हुआ। वहीं वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले वित्त वर्ष 2017-18 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री में 9% का इजाफा हुआ।
बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,748.90 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 2,765.00 रुपये पर खुला। सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 37.60 रुपये या 1.37% की मजबूती के साथ 2,786.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी