शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) ने बढ़ायी मूल उधार दर (Prime Lending Rate)

एचडीएफसी (HDFC) ने दिसंबर 2013 के बाद पहली बार अपनी मूल उधार दर (Prime Lending Rate) में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने 30 लाख रुपये से अधिक ऋण के लिए ब्याज दर में 20 आधार अंक औऱ इससे कम के ऋण के लिए 5 आधार अंकों की बढ़त की गयी है। एक आधार अंक 0.01% होता है।
एचडीएफसी की मूल आधार दर दिसंबर 2013 में 16.75% से घट कर 16.15% तक आ गयी थी, जो इस इजाफे के बाद 16.35% तक बढ़ जायेगी।
उधर बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,836.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,844.80 रुपये पर खुल कर नीचे की ओऱ फिसला। 1.819.40 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 16.40 रुपये या 0.89% की गिरावट के साथ 1,820.20 रुपये लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)



 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी