शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) समाप्त करेगी बीएचईएल (BHEL) के साथ साझा उद्यम

देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक एनटीपीसी (NTPC) ने सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के साथ संयुक्त उद्यम समाप्त करने का निर्णय कर लिया है।

एनटीपीसी ने इस संबंध में कहा है कि कंपनी उपकऱणों की उत्पादक नहीं है। आगे एनटीपीसी विद्युत संयंत्रों की स्थापना और संचालन पर ध्यान लगायेगी। 2007 में शुरू हुआ दोनों कंपनियों के बीच संयुक्त उद्यम विद्युत उकरणों के उत्पादन के लिए तैयार किया गया था, जिसमें दोनों की हिस्सेदारी 50-50% थी।
दूसरी ओर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 177.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 178.80 रुपये पर खुलने के बाद थोड़ी गिरावट के कारण 176.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 10.50 बजे एनटीपीसी के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 176.35 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। वहीं बीएचईएल का शेयर 0.35 रुपये या 0.40% की बढ़त के साथ 88.60 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)





कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी