शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 29.5% की वृद्धि दर्ज

साल दर साल आधार पर 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 29.56% की बढ़ोतरी हुई।

2017 की समान तिमाही में 396.96 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 514.34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि इस दौरान अबुजा सीमेंट्स की शुद्ध आमदनी 6,533.07 करोड़ रुपये से 1.12% की मामूली गिरावट के साथ 6,459.56 करोड़ रुपये रह गयी। बता दें कि कंपनी के नतीजे जानकारों की उम्मीद से कमजोर रहे हैं।
इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स का एबिटा (स्टैंडअलोन) 28.7% बढ़ कर 507.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन (स्टैंडअलोन) 232 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 17.7% हो गया। इस तिमाही में सीमेंट बिक्री मात्रा 3.3% बढ़त के साथ 62.2 लाख टन रही। इसकी ऊर्जा और ईंधन लागत 18% बढ़ कर 635,11 करोड़ रुपये तथा भाड़ा और अग्रेषण खर्च 12% अधिक 828.82 करोड़ रुपये के रहे।
उधर बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 240.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 243.20 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 234.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 3.50 रुपये या 1.46% की कमजोरी के साथ 236.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी