शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

37.1% अधिक रही एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की वाहन बिक्री

कारोबारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की मई बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 37.1% की बढ़त हुई है।

पिछले साल मई में 1,052 वाहनों की तुलना में कंपनी ने इस वर्ष समान महीने में 1,442 वाहन बेचे। इससे पहले अप्रैल में भी कंपनी की बिकवाली 768 इकाई के मुकाबले 49.5% अधिक 1,148 इकाई रही थी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 2.70 रुपये या 0.34% गिर कर 786.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कल सत्र के बीच में यह एक तीखी उछाल के साथ यह 828.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा था। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,280.00 रुपये और निचला स्तर 728.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी