शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) करेगी निर्लेप एप्लायंसेज (Nirlep Appliances) का अधिग्रहण

घरेलू तथा रसोई उपकरण निर्माता बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) ने निर्लेप एप्लायंसेज (Nirlep Appliances) के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

कंपनी ने निर्लेप की 100% हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के लिए निर्लेप तथा इसके शेयरधारकों के साथ शेयर खरीद और शेयरधारक समझौता किया है। प्रस्तावित अधिग्रहण के बाद निर्लेप, बजाज इलेक्ट्रिकल्स की सहायक कंपनी बन जायेगी। इस सौदे का मूल्य 42.50 करोड़ रुपये है।
बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर ने 532.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 535.00 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 547.00 रुपये और निचला स्तर 523.00 रुपये रहा है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 0.82% की मजबूती के साथ 537.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी