शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) को इसलिए मिली आरबीआई (RBI) की मंजूरी

उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) को आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को आरबीआई ने इट्टिरा डेविस (Ittira Davis) को प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए हरी झंडी दिखायी है। इस मामले पर 27 जून को शेयरधारकों की सहमति ली जायेगी, जो कि अनिवार्य है। इट्टिरा डेविस का उज्जीवन फाइनेंशियल में कार्यकाल 1 जुलाई से शुरू होगा।
उधर बीएसई में उज्जीवन फाइनेंशियल का शेयर 389.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 388.05 रुपये पर खुल कर 384.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। 11.40 बजे के करीब यह 3.90 रुपये या 1.00% की बढ़त के साथ 393.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी