शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) ऐसे जुटायेगी 7,000 करोड़ रुपये

केनरा बैंक (Canara Bank) की सहायक कंपनी कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) ने ऋण प्रतिभूतियों और इक्विटी आवंटन के जरिये 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी इस पूँजी का इस्तेमाल कारोबार के विकास, कार्यकारी पूँजी की जरूरतों को पूरा करने और ऋण भुगतान करने में करेगी। इनमें 6,000 करोड़ रुपये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके और शेष 1,000 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर या विशेष प्रतिभूतियाँ जारी करके जुटायेगी। कैन फिन होम्स का बोर्ड इसके लिए 18 जुलाई को होने वाली वार्षिक सामान्य बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी माँगेगा।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में कैन फिन होम्स का शेयर 347.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 346.10 रुपये पर खुल कर 356.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.75 रुपये या 1.94% की वृद्धि के साथ 354.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी