शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीसी (NCC) को जून में मिले 2,060.96 करोड़ रुपये के ठेके

2,060.96 करोड़ रुपये के ठेके मिलने की खबर से एनसीसी (NCC) के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

एनसीसी को नये चार ठेके जून महीनें में मिले हैं, जिनमें 1,997.51 करोड़ रुपये के तीन कार्य निर्माण क्षेत्र और 63.45 करोड़ रुपये का एक कार्य जल और पर्यावरण क्षेत्र से संबंधित है।
उधर बीएसई में 96.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले एनसीसी का शेयर आज 99.00 रुपये पर खुला। मजबूती स्थिति में कारोबार करते हुए सवा 11 के आस-पास यह 3.55 रुपये या 3.67% की बढ़त के साथ 100.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी