शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीबीआई (CBI) ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

सीबीआई (CBI) ने बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई ने बैंक के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (वीवी अग्निहोत्री) और एक डिप्टी महाप्रबंधक (पीके श्रीवास्तव) को गुजरात में स्थित डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर (Diamond Power Infrastructure) द्वारा किये गये 2,654 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया है। खबर है कि सीबीआई ने इन दोनों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि डायमंड पावर के प्रमोटर सुरेश भटनागर और उनके बेटों सुमित तथा अमित भटनागर द्वारा 11 बैंकों के समूह के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद अप्रैल में सीबीआई ने एफआईआर (FIR) दर्ज की थी। दरअसल आरबीआई (RBI) की दिवालिया सूची और निर्यात क्रेडिट गारंटी निगम (ईसीजीसी) की सावधान सूची में होने के बावजूद डायमंड पावर ऋण लेने में कामयाब रही, जिसके संबंध में जाँचकर्ताओं का कहना है कि यह बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं है।
बीएसई में शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1.10 रुपये या 1.29% की वृद्धि के साथ 86.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 216.70 रुपये और तलहटी 86.60 रुपये पर रही है। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2018)

Comments  

Ankit Raj
# Ankit Raj 2020-09-13 20:48
;-)
Ankit Raj
# Ankit Raj 2020-09-13 20:47
Ankit Gaya

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!