शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को प्राप्त हुए 1,357 करोड़ रुपये के ठेके

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को विभिन्न कार्यों के लिए कुल 1,357 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इनमें भारत सहित मध्य पूर्व, अफ्रीका, अमेरिका और सार्क में ट्रांसमिशन ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन व्यापार में 1,234 करोड़ रुपये तथा केबल व्यापार में 123 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। केईसी इंटरनेशनल भारत में इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन टावरों की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है।
ठेके मिलने की खबर से केईसी इंटरनेशनल के शेयर में आज मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 337.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 347.10 रुपये पर खुल कर 354.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। सवा 12 बजे के आस-पास इसके शेयरों में 5.45 रुपये या 1.61% की बढ़ोतरी के साथ 343.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी