शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर (Tata Power) की सहायक कंपनी को मिली 250 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना

देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी टाटा पावर (Tata Power) की 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (Tata Power Renewable Energy) को 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना मिली है।

कंपनी को कर्नाटक नवीकरणीय ऊर्जा विकास (केआरईडी) ने राज्य के तुमकूर जिले में स्थित पवागडा सोलर पार्क में सौर परियोजना स्थापित करने के लिए ठेका दिया है।
परियोजना मे बनने वाली बिजली एक 25 वर्षीय विद्युत खरीद करार के तहत कर्नाटक की विद्युत वितरण कंपनियों को भेजी जायेगी। परियोजना के 12 महीनों के भीतर चालू होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 72.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 72.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 71.75 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में कंपनी का शेयर 0.65 रुपये या 0.89% की कमजोरी के साथ 72.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख