शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और एचडीएफसी (HDFC) दोनों ने छुआ नया रिकॉर्ड स्तर

मंगलवार को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शेयर आवंटन समिति की बैठक हुई।

बैठक में बैंक की मूल कंपनी एचडीएफसी (HDFC) को 2 रुपये प्रति वाले 3,90,96,817 शेयर 2,174.09 रुपये (2,172.09 रुपये के अधिमूल्य सहित) प्रति की दर से आवंटित किये गये। शेयर आवंटन से बैंक ने कुल 8,500 करोड़ रुपये जुटाये।
इस खबर से दोनों कंपनियों के शेयर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये। बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,176.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,181.60 रुपये पर खुल कर 2,219.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12 बजे के करीब यह 40.45 रुपये या 1.86% की मजबूती के साथ 2,217.15 रुपये पर है। वहीं एचडीएफसी का शेयर आज 1,990.05 के बंद स्तर की तुलना में 2,010.00 रुपये पर खुल कर 2,021.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इस समय यह 29.95 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 2,020.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी