शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को मिली देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना

जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) को मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग से देश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना 'मोहनपुरा मुख्य परियोजना' मिली है।

यह एक "फ्यूचर रेडी" माइक्रो सिंचाई प्रोजेक्ट है, जो इस प्रकार की सबसे बड़ी परियोजना है। 975 करोड़ रुपये के इस ठेके में 36 महीनों के भीतर 2,28,475 एकड़ खेती योग्य नियंत्रण क्षेत्र में माइक्रो सिंचाई की व्यवस्था की जानी है। मोहनपुरा मुख्य परियोजना में पम्प हाउस, पम्पिंग मशीनरी विद्युत सब-स्टेशन क स्थापना, रोज्य बाँध का नवीनीकरण भी शामिल है।
इस खबर से कंपनी के शेयर में करीब 2.5% की मजबूती आयी है। 74.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 75.00 रुपये पर खुल कर जैन इरिगेशन मजबूत स्थिति में बना हुआ है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 1.80 रुपये या 2.43% की मजबूती के साथ 75.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी