शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

92.50% बढ़ा बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा, शेयर मजबूत

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) के मुनाफे में 92.50% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 80.82 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 155.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 5,354.82 करोड़ रुपये से 8.12% बढ़ कर 5,790.08 करोड़ रुपये रह गयी। जानकारों के अनुमान से अधिक रहे मुनाफे से बीएचईएल की प्रति शेयर आय भी 22 पैसे के मुकाबले 42 पैसे हो गयी।
बीएचईएल का तिमाही एबिटा 6.2% की बढ़त के साथ 287.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 165 आधार अंक बढ़ कर 4.8% रहा। वहीं इसका विद्युत कारोबार 6.9% अधिक 4,636.2 करोड़ रुपये और औद्योगिक आमदनी 9.2% की बढ़त के साथ 1,154 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल पर अप्रैल-जून तिमाही में ही बीएचईएल के कच्चे माल की लागत बिक्री के अनुपात के रूप में 59.3% से घट कर 56.7% और कर्मचारी व्यय 25.3% से घट कर 23.9% रह गये।
शानदार वित्तीय परिणामों से बीएचईएल के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 73.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 73.90 रुपये पर खुला और करीब साढ़े 12 बजे एक तीखी उछाल के साथ 78.30 रुपये तक उछला। 1.40 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 0.89% की तेजी के साथ 73.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी