शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

43.4% अधिक रही एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की जुलाई वाहन बिक्री

कारोबारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की जुलाई बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 43.4% की जोरदार बढ़त हुई है।

पिछले साल जुलाई में 788 वाहनों की तुलना में कंपनी ने इस वर्ष समान महीने में 1,130 वाहन बेचे। वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि (अप्रैल-जुलाई) में देखें तो कंपनी की बिक्री पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 3,928 इकाई के मुकाबले 34.5% अधिक 5,284 इकाई रही है। दूसरी ओर बाजार में गिरावट के बीच बेहतर बिक्री नतीजों से एसएमएल इसुजु के शेयर भाव में 1.50% से अधिक बढ़त दर्ज की गयी।
बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 790.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 796.15 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 836.60 रुपये और निचला स्तर 792.55 रुपये का रहा। अंत में यह 13.55 रुपये या 1.71% की बढ़त के साथ 804.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी