शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करेगी डीएचएफएल (DHFL)

डीएचएफएल (DHFL) गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये के ग्रीनशू ऑप्शन के साथ 1,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। 4 वर्ष बाद मैच्योर होने वाले इन डिबेंचरों को डीएचएफएल 30 अगस्त को जारी करेगी। ये डिबेंचर बीएसई (BSE) पर सूचीबद्ध किये जायेंगे।
दूसरी तरफ डीएचएफएल का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 1.75 रुपये या 0.27% की हल्की गिरावट के साथ 657.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 685.00 रुपये और निचला स्तर 459.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी