शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाल्को (Nalco) ने किया अब तक के सबसे अधिक लाभांश का ऐलान

सरकारी एल्युमीनियम कंपनी नाल्को (Nalco) ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 1,102 करोड़ रुपये के लाभांश का ऐलान किया है।

यह नाल्को द्वारा घोषित किया गया अब तक का सर्वाधिक लाभांश है। कंपनी 5 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 5.70 रुपये की दर से लाभांश का भुगतान करेगी। यानी 2016-17 में प्रति शेयर 56% के मुकाबले 2017-18 के लिए नाल्को की ओर से 114% लाभांश दिया जायेगा।
गौरतलब है कि नाल्को का मुनाफा 2016-17 में 669 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017-18 में 1,342 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसकी आमदनी भी 26% की बढ़त के साथ 9,376 करोड़ रुपये की रही थी, जो अब तक की सर्वाधिक है।
हालाँकि इस खबर का नाल्को के शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीएसई में नाल्को का शेयर 76.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 78.00 रुपये पर खुल कर 78.50 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 2 कंपनी के शेयरों में 0.35 रुपये या 0.46% की कमजोरी के साथ 76.35 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी