शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अरबिंदो फार्मा, मारुति सुजुकी, जी एंटरटेनमेंट, लार्सन ऐंड टुब्रो और वेलस्पन कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अरबिंदो फार्मा, मारुति सुजुकी, जी एंटरटेनमेंट, लार्सन ऐंड टुब्रो और वेलस्पन कॉर्प शामिल हैं।

अरबिंदो फार्मा - अरबिंदो फार्मा की सहायक इकाई करेगी अमेरिकी कंपनी सैंडोज के कारोबारी संचालन और तीन उत्पादन संयंत्रों का अधिग्रहण।
एलेम्बिक फार्मा - कंपनी का बोर्ड 10 सितंबर को गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा।
बॉम्बे बर्मा - दिबाकर बनर्जी सीईओ नियुक्त।
पीएसपी प्रोजेक्ट्स - कंपनी को 226.07 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
मारुति सुजुकी - अगस्त उत्पादन 6.9% की बढ़ोतरी के साथ 1,68,725 इकाई रहा।
कर्नाटक बैंक - बैंक बॉन्ड जारी करके 800 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगा।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स - पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने हेराल्ड हेल्थ नामक स्टार्ट-अप का अधिग्रहण किया।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन - रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन 14 सितंबर को तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
क्वेस कॉर्प - कंपनी ने हेप्टागन टेक में अतिरिक्त 3% शेयरधारिता का अधिग्रहण किया।
जी एंटरटेनमेंट - रोहित कुमार गुप्ता 06 सितंबर से सीएफओ नियुक्त।
श्रेई इन्फ्रा - पहली तिमाही का मुनाफा 65.15 करोड़ रुपये से बढ़ कर 139.55 करोड़ रुपये हो गया।
लार्सन ऐंड टुब्रो - लार्सन ऐंड टुब्रो में 6.08% हिस्सेदारी घटायी।
वेलस्पन कॉर्प - वेलस्पन पाइप्स के कंपनी के साथ विलय को निदेशक मंडल ने दी मंजूरी। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी