शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

एशियन ऑयलफील्ड (Asian Oilfield) ने एओएसएल एनर्जी सर्विसेज (AOSL Energy Services) नाम से नयी सहायक कंपनी शुरू की है।

1 लाख रुपये वाली अधिकृत और चुकता शेयर पूँजी वाली एओएसएल एनर्जी सर्विसेज तेल और गैस सेवा क्षेत्र की कंपनी है।
उधर बीएसई में एशियन ऑयलफील्ड का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 80.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 83.95 रुपये और निचला स्तर 77.00 रुपये का रहा। अंत में यह 0.60 रुपये या 0.75% की बढ़त के साथ 81.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!