शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को प्राप्त हुआ 1,496 करोड़ रुपये का ठेका

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 1,496 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ट्रांसमिशन ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन व्यापार में बांग्लादेश में 400 केवी मेघनाघाट - मदुनाघाट डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना के लिए प्राप्त हुआ है। मग सकारात्मक खबर के बावजूद आज कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।
दूसरी ओर बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 256.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 256.00 रुपये पर खुला और 244.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 8.95 रुपये या 3.49% की कमजोरी के साथ 247.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 442.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी