शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री और उत्पादन में भारी गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की पहली छमाही में 156.5 लाख टन के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 21.98% घट कर 122.1 लाख टन रह गया। वहीं एनएमडीसी की बिक्री 706.1 लाख टन की तुलना में 81% गिर कर 134 लाख टन रह गयी। उत्पादन और बिक्री घटने से एनएमडीसी के शेयर में भी कमजोरी आयी।
उधर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 113.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 114.10 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 109.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह शेयर 2.70 रुपये या 2.38% की गिरावट के साथ 110.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी