शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेएम फाइनेंशियल, सीएट, यस बैंक, बायोकॉन और भारती एयरटेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेएम फाइनेंशियल, सीएट, यस बैंक, बायोकॉन और भारती एयरटेल शामिल हैं।

हाइडेलबर्ग सीमेंट - कंपनी का दूसरी तिमाही का मुनाफा 50% अधिक 50.1 करोड़ रुपये रहा।
जेएम फाइनेंशियल - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 14.46% बढ़ कर 163.36 करोड़ रुपये हो गया।
जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी ने सितंबर तिमाही में 2,087 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
सीएट - टायर कंपनी का तिमाही मुनाफा 17% घट कर 63.2 करोड़ रुपये रह गया।
यस बैंक - यस बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 964.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
भारती एयरटेल - एयरटेल का तिमाही मुनाफा 118.8 करोड़ रुपये रहा।
रेमंड - कंपनी ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 65.2 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया।
बायोकॉन - बायोकॉन ने 354.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स - साल दर साल आधार पर कंपनी का सितंबर तिमाही मुनाफा 9% बढ़ कर 77 करोड़ रुपये रहा।
क्वेस कॉर्प - कंपनी ने 13% अधिक 61.6 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी