शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बायोकॉन, अमारा राजा, जेट एयरवेज, विप्रो और टाटा मोटर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें बायोकॉन, अमारा राजा, जेट एयरवेज, विप्रो और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

टाइटन - कंपनी का मुनाफा 2.9% की बढ़त के साथ 314.4 करोड़ रुपये रहा।
बायोकॉन - यूएसएफडीए ने बायोकॉन के संयंत्र का परीक्षण किया।
अमारा राजा - उन्नत मुद्रित ग्रिड प्रौद्योगिकी के लिए कंपनी ने 540 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय का ऐलान किया।
एनएचपीसी - कंपनी का बोर्ड अगले सप्ताह शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव पर विचार करेगा।
जेट एयरवेज - विक्रम सिंह ने स्वतंत्र पद से इस्तीफा दिया।
सिंडिकेट बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
बीजीआर एनर्जी - कंपनी का मुनाफा 5 गुना से अधिक बढ़ कर 6.19 करोड़ रुपये रहा।
आईईएक्स - कंपनी के मुनाफे में सितंबर तिमाही में 30% की बढ़त हुई है।
टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स की जेगुआर लैंड रोवर की अक्टूबर बिक्री में 4.6% की गिरावट आयी है।
विप्रो - कंपनी के स्वामित्व वाली एपिरियो ने पुर्तगाल में कारोबार बढ़ाया।
ऊषा मार्टिन - शेयरधारकों ने टाटा को स्टील कारोबार बेचने की मंजूरी दी।
नैटको फार्मा - कंपनी अधिकतम 1,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ज्यादा से ज्यादा 250 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगी। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी