शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण आयी वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर में उछाल

दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर में आज करीब 8% की जबरदस्त मजबूती दिख रही है।

दरअसल शनिवार को कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किये थे। वोकहार्ट को जुलाई-सितंबर तिमाही में 30.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसकी तुलना वित्त वर्ष 2017-18 की समान तिमाही में कंपनी 8.82 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। घाटे के अलावा बाकी चीजें कंपनी के पक्ष में रही हैं।
इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,022.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.11% बढ़ कर 1,125.68 करोड़ रुपये हो गयी। वोकहार्ट के एबिटा में 550% की जोरदार वृद्धि हुई है। कंपनी का एबिटा 8 करोड़ रुपये के मुकाबले 52 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका एबिटा मार्जिन भी 0.8% की तुलना में 4.6% हो गया।
वोकहार्ट ने अनुसंधान और विकास (आरऐंडडी) पर भी अधिक ध्यान दिया। कंपनी ने 77 करोड़ रुपये के मुकाबले 82 करोड़ रुपये आरऐंडडी खर्च किये। वोकहार्ट के मुताबिक अमेरिका में 18% और विकासशील बाजारों में 68% कारोबार बढ़ने के कंपनी की आमदनी को सहारा मिला है।
उधर बीएसई में आज वोकहार्ट के शेयर पर नतीजों का असर दिख रहा है। बीएसई में वोकहार्ट का शेयर 521.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 525.00 रुपये पर खुला। सुबह पौने 10 बजे के करीब यह 41.95 रुपये या 8.05% की मजबूती के साथ 563.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी