शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने किया अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) ने अमेरिकी प्रबंधन परामर्श फर्म ब्रिजपॉइंट (BridgePoint) का अधिग्रहण कर लिया है।

टीसीएस ने यह अधिग्रहण कंपनी की चुनिंदा संपत्तियों को खरीद कर किया है। इस खरीदारी से टीसीएस का वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र में विस्तार होगा, विशेषकर अमेरिकी सेवानिवृत्त सेवाओं में।
विश्व भर में सेवानिवृत्ति सेवा प्रदाता टीसीएस इस समय अमेरिका की 10 बड़ी बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा कंपनियों में से 8 की साझेदार है।
हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा। दरअसल डॉलर के मुकाबले आज रुपया मजबूत स्थिति में है। रुपये में मजबूती का आईटी शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ता है। बीएसई में टीसीएस का शेयर 1,976.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,000 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। साढ़े 10 बजे के आस-पास टीसीएस का शेयर 9.00 रुपये या 0.46% की गिरावट के साथ 1,967.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी