शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने पेश किया एयरलाइन उद्योग के लिए नया समाधान

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) ने एयरलाइन उद्योग के लिए नया समाधान पेश किया है।

टीसीएस ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिल कर इंटेलिजेंट एयरलाइन ऑपरेशंस (Intelligent Airlines Operations) या आईएओ सॉल्युशन शुरू किया है, जो एयरलाइन की ग्राउंड सेवाओं और संचालन नियंत्रण का डिजिटली नवीनीकरण करेगा।
दोनों कंपनियों के विशेषज्ञों ने मिल कर एजाइल पद्धति का इस्तेमाल कर आईएओ सॉल्युशन तैयार किया। आईएओ का सॉल्युशन का सबसे पहले प्रयोग स्वयं सिंगापुर एयरलाइंस ने ही किया है। कंपनी ने इस सॉल्युशंस के इस्तेमाल की शुरुआत भी कर दी है।
दूसरी तरफ बीएसई में टीसीएस का शेयर 1,974.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,973.50 रुपये पर खुला और शुरुआत में ही 1,961.15 रुपये के निचले भाव तक फिसला। हालाँकि पौने 10 बजे के बाद से टीसीएस के शेयर में मजबूती बरकरार रही। अंत में टीसीएस 23.45 रुपये या 1.19% की तेजी के साथ 1,998.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,49,857.80 करोड़ रुपये है, जो सूचीबद्ध कंपनियों में सर्वाधिक है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख