शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 196.9% की जबरदस्त बढ़ोतरी

दिसंबर 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स के निर्यात में 196.9% और घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 21.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री दिसंबर 2017 में 3,476 इकाई से बढ़ कर 2018 के इसी महीने में 4,212 इकाई और निर्यात 130 इकाई के मुकाबले 386 इकाई रहा। इस लिहाज से कंपनी की कुल दिसंबर ट्रैक्टर बिक्री 3,606 इकाइयों के मुकाबले 27.5% की बढ़त के साथ 4,598 इकाई रही।
बता दें कि कंपनी ने नेपाल और भूटान में हुई बिक्री को अक्टूबर 2018 से निर्यात में जोड़ना शुरू किया है, जिसे पहले घरेलू बिक्री में ही शामिल किया गया था।
चालू वित्त वर्ष में अब तक की अवधि पर नजर डालें तो अप्रैल-दिसंबर के दौरान एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री में 25.4%, घरेलू बिक्री में 24.9% और निर्यात में 45.9% की बढ़ोतरी हुई है।
बिक्री में बढ़त की खबर से एस्कॉर्ट्स की खबर को सहारा मिलता दिख रहा है। सुबह से एस्कॉर्ट्स का शेयर आज दबाव में था, जबकि बिक्री आँकड़े घोषित किये जाने के बाद इसमें मजबूती आयी है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 706.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 707.50 रुपये पर खुल कर 717.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। ढाई बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.10 रुपये या 1.57% की मजबूती के साथ 717.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी