शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीईएससी (CESC) को मिली मालेगाँव में बिजली वितरण फ्रेंचाइजी

सीईएससी (CESC) को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण (Maharashtra State Electricity Distribution) से मालेगाँव सर्किल, महाराष्ट्र के लिए विद्युत वितरण फ्रेंचाइजी मिली है।

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण से मालेगाँव सर्किल के लिए माँगे गये आवेदनों में विद्युत उत्पादन और वितरण प्रदाता सीईएससी को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी घोषित किया गया है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को सीईएससी का शेयर 660.60 रुपये का ऊपरी स्तर छूकर 2.50 रुपये या 0.38% की वृद्धि के साथ 656.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,200.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 926.19 रुपये और निचला स्तर 624.76 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी