शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2% से अधिक मजबूती के साथ बंद हुआ एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर में आज 2% से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। बैंक ने एमडी रंगनाथ (MD Ranganath) को 5 वर्ष की अवधि के लिए बैंक का अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक

) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 31 जनवरी से ही शुरू है। अभी इस मामले में शेयरधारकों की भी सहमति ली जायेगी।
रंगनाथ के पास ग्लोबल आईटी सेवाओं और वित्तीय सेवा क्षेत्र में 26 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वे प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) थे। इन्फोसिस में अपने 18 वर्षों को कार्यकाल के दौरान रंगनाथ ने सीएफओ के अलावा कई अन्य क्षेत्रों का भी नेतृत्व किया, जिनमें रणनीति, फाइनेंस, कंसल्टिंग, जोखिम प्रबंधन और कॉर्पोरेट प्लानिंग शामिल हैं।
इन्फोसिस से पहले उन्होंने 8 सालों तक आईसीआईसीआई के साथ काम किया। आईसीआईसीआई में रंगनाथ ने कोर्पोरेट क्रेडिट, ट्रेजरी, इक्विटी पोर्टफोलियो प्रबंधन और कोर्पोरेट प्लानिंग जैसी जिम्मेदारियाँ संभालीं।
दूसरी तरफ बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2,032.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 2,039.00 रुपये पर खुला। 10 बजे तक कमजोरी स्थिति में रहने के बाद शेयर ने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 2,090 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। अंत में यह 48.60 रुपये या 2.39% की बढ़ोतरी के साथ 2,081.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी