शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) को 5,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करने के लिए मिली मंजूरी

टाटा स्टील (Tata Steel) को अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के लिए निदेशक समिति की मंजूरी मिल गयी है।

मंगलवार को इसके निदेशकों की समिति ने कुल 4,000 करोड़ रुपये के 10 लाख रुपये प्रति वाले 40,000 डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दे दी, जिनके साथ 1,000 करोड़ रुपये के डिबेंचरों का ग्रीन-शू ऑप्शन रखा गया है।
प्रस्तावित डिबेंचरों को बीएसई के थोक ऋण बाजार खंड पर सूचीबद्ध किये जाने के प्रस्ताव रखा गया है। 01 मार्च 2019 को आवंटित किये जाने वाले ये डिबेंचर 01 मार्च 2034 को मैच्योर होंगे। गौरतलब है कि इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर इंडिया रेटिंग्स ने "आईएनडी एए" और केयर ने "केयर एए" रेटिंग जारी की है।
इस बीच बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 504.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 506.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 511.95 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। मगर इसके बाद कंपनी शेयर में कमजोरी आयी है। साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 504.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी