शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से चढ़ा एनएचपीसी (NHPC) का शेयर

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) को चेनाब वैली विद्युत परियोजना में निवेश करने और लैंको की तीस्ता जल विद्युत परियोजना के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

एनएचपीसी लैंको की सिक्किम में स्थित 500 मेगावाट की तीस्ता जल विद्युत परियोजना का अधिग्रहण करेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स (सीवीपीपी) द्वारा किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (624 मेगावाट) के निर्माण के लिए निवेश को मंजूरी दे दी है।
सीवीपीपी एनएचपीसी, जेकेएसपीडीसी और पीटीसी (इंडिया) की संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसे तीन जलविद्युत परियजनाओं (किरू, पकल दुल और क्वार) के लिए तैयार किया गया है। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 2,164 मेगावाट है। इनमें किरू जलविद्युत परियोजना के लिए 4,287.59 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 23.90 रुपये पर खुल कर 25.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.95 रुपये या 3.97% की वृद्धि के साथ 24.85 रुपये पर लेन-देन चल रही है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,494.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 30.10 रुपये और निचला स्तर 22.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख