शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) से ठेका मिलने से दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) में 14% की उछाल

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) के शेयर में 14% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

दीप इंडस्ट्रीज को सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) से अहमदाबाद एसेट के लिए 1000 एचपी मोबाइल ड्रिलिंग रिग के चार्टर हायरिंग के लिए ठेका मिला है। 3 वर्षीय ठेके का मूल्य करीब 91.75 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में दीप इंडस्ट्रीज का शेयर 123.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 126.45 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 148.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
अंत में यह दीप इंडस्ट्रीज का शेयर 17.50 रुपये या 14.14% की बढ़ोतरी के साथ 141.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 452.00 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 178.70 रुपये और निचला स्तर 79.10 रुपये रहा है।
वहीं 1,95,321.84 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली ओएनजीसी का शेयर 0.80 रुपये का 0.52% की गिरावट के साथ 152.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख