शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन (Titan) के शेयर ने छुआ सर्वकालिक उच्चतम शिखर

उपभोक्ता वस्तु कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर ने आज अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिया है।

टाइटन ने एन. मुरुगानंदम् (N. Muruganandam) को चेयरमैन और बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। मुरुगानंदम् की नियुक्ति 14 मार्च से प्रभावी है। मुरुगानंदम् एक आईएएस और तमिलनाडु सरकार के उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव हैं।
उधर बीएसई में टाइटन का शेयर 1,084.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 1,088.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,112.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सर्वाधिक भाव है। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 13.80 रुपये या 1.27% की वृद्धि के साथ 1,098.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 97,461.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 982.00 रुपये रहा है।
बाजार पूँजी के मामले में टाइटन जल्दी ही 1,00,000 करोड़ रुपये की श्रेणी में शामिल हो सकती है। टाइटन के उत्पाद पोर्टफोलियो में घड़ियाँ, ज्वेलरी और चश्मे उपलप्ध हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख