शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएचपीसी (NHPC) के बोर्ड ने दी 10 करोड़ डॉलर जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी

सरकारी पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के निदेशक मंडल ने 10 करोड़ डॉलर जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

शुक्रवार को कंपनी के निदेशक मंडल ने बाह्य वाणिज्यिक ऋण (External Commercial Borrowing) के माध्यम से जापान के एमयूएफजी बैंक (MUFG Bank) से 10 करोड़ डॉलर (ईसीबी) जुटाने को मंजूरी दे दी। इस पूँजी का इस्तेमाल कंपनी चालू परियोजनाओं और अन्य अनुज्ञेय गतिविधियों पर पूँजीगत व्यय की फाइनेंसिंग में करेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एनएचपीसी का शेयर 0.35 रुपये या 1.41% की मजबूती के साथ 25.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,802.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 30.10 रुपये और निचला स्तर 22.20 रुपये रहा है।
1975 में 200 करोड़ रुपये की अधिकृत पूँजी के साथ शुरू की गयी मिनी रत्न श्रेणी की एनएचपीसी की आज अधिकृत पूँजी 15,000 करोड़ रुपये है। 38,718 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश आधार के साथ एनएचपीसी निवेश के मामले में देश की शीर्ष दस कंपनियों में शामिल है। एनएचपीसी देश में जलविद्युत विकास के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गयी है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी