शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएलसी इंडिया (NLC India) ने की लाभांश की घोषणा

आज सरकारी जीवाश्म ईंधन बिजली उत्पादन कंपनी एनएलसी इंडिया (NLC India) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए शेयरों पर अंतरिम लाभांश के भुगतान का निर्णय लिया गया। कंपनी 10 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 4.53 रुपये (45.30%) की दर से लाभांश का भुगतान करेगी। एनएलसी इंडिया ने 30 मार्च या इससे पहले शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान करने का ऐलान किया है। लाभांश के भुगतान की घोषणा से सहारे कंपनी के शेयर में मजबूती आयी, जिससे यह आज कारोबार के दौरान एक महीने के शिखर तक चढ़ा।
बीएसई में एनएलसी इंडिया का शेयर 77.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 78.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 80.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका पिछले एक महीने का सर्वाधिक भाव है। अंत में यह 0.80 रुपये या 1.03% की वृद्धि के साथ 78.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,871.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 97.05 रुपये और निचला स्तर 60.70 रुपये रहा है।
1956 में शुरू की गयी एनएलसी इंडिया सरकारी की नवरत्न कंपनियों में से एक है। कंपनी तमिलनाडु के नेवेली और राजस्थान के बीकानेर जिले के बरसीसर में ओपनकास्ट खदानों से प्रतिवर्ष 3 करोड़ टन लिग्नाइट का उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख