शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के निदेशक मंडल की बैठक

उपभोक्ता विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के शेयर में 1% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

गुरुवार 28 मार्च को कंपनी के निदेशक मंडल की एक बैठक होने जा रही है। उस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके धन जुटाने पर विचार किया जायेगा।
पिछले हफ्ते भी बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने तीन विकल्पों के तहत प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,850 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये थे। इससे बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 185 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

बीएसई में बजाज इलेक्ट्रिकल्स का शेयर 521.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 510.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 540.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब तीन बजे कंपनी के शेयरों में 7.00 रुपये या 1.34% की वृद्धि के साथ 528.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बजाज इलेक्ट्रिकल्स की बाजार पूँजी 5,406.70 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 706.35 रुपये और निचला स्तर 379.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी