शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 250 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) असम में स्थित बोंगईगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 250 मेगावाट की तीसरी इकाई शुरू करने जा रही है।

कंपनी 26 मार्च में मध्यात्रि 12 बजे से इस इकाई में कारोबारी संचालन का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही बोंगईगांव संयंत्र की कुल क्षमता 750 मेगावाट, एनटीपीसी की कुल क्षमता 45,065 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 52,206 मेगावाट हो गयी है।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 134.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 134.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 137.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में एनटीपीसी का शेयर 1.60 रुपये या 1.19% की वृद्धि के साथ 135.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर एनटीपीसी की बाजार पूँजी 1,34,219.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 149.82 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी