शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, भारती एयरटेल, यूको बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सुजलॉन एनर्जी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, भारती एयरटेल, यूको बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सुजलॉन एनर्जी शामिल हैं।

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - कंपनी डिबेंचरों के जरिये 600 करोड़ रुपये जुटायेगी।
टाइटन कंपनी - प्रद्युम्न रमेशचंद्र व्यास को कंपनी का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया।
डीसीएम - सुमंत भरत राम ने मुख्य कार्यकारी और वित्तीय अधिकारी के रूप में इस्तीफा दे दिया।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल - प्रूडेंशियल कॉर्प ओएफएस के माध्यम से 2.6% हिस्सेदारी बेचेगी।
सुजलॉन एनर्जी - पवन और सौर सहायक कंपनियों की बिक्री पूरी की।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज - बॉम्बे हाईकोर्ट ने 5,872.13 करोड़ रुपये के लाभांश वितरण कर माँग पर रोक लगायी।
न्यूजेन सॉफ्टवेयर - कंपनी 15 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ ऑस्ट्रेलियाई इकाई शुरू करेगी।
भारती एयरटेल - कंपनी ने बांग्लादेश और नेपाल में नियमित कॉल करने के लिए आईएसडी पैक्स को खत्म किया।
यूको बैंक - बोर्ड ने सरकार को 3,330 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - बैंक ने केंद्र सरकार को 205 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी